बिहार में पुलिस वाहन पर सीमेंट से लदा ट्रक पलटने से महिला एसआई समेत 2 की हुई मौत
गोपालगंज (बिहार) में गुरुवार को सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन पर पलटने से एक महिला एसआई समेत 2 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रक पलटने के करीब 8-घंटे बाद सीमेंट की बोरियां हटाते समय पुलिस वाहन के दबे होने का पता चला जिसके बाद शव निकाले गए। महिला एसआई सिधवालिया थाने में तैनात थी।
read more at News18 हिंदी


