ऑटो ड्राइवर को ज़िंदा जलाने के मामले में दिल्ली कोर्ट ने दोषी को दी उम्रकैद की सज़ा
दिल्ली कोर्ट ने गुरुवार को एक ऑटो ड्राइवर को ज़िंदा जलाने के मामले में दोषी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। 2015 में दोषी ने पैसों के विवाद को लेकर विजय अरोड़ा नामक ऑटो ड्राइवर को उसके घर में ज़िंदा जला दिया था। कोर्ट ने कहा, ''आरोपी ने मृतक पर केरोसीन का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी।''


