तेलंगाना में लॉरी से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 1 बच्चे समेत 6 लोगों की हुई मौत और 4 घायल
तेलंगाना में सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई जिसमें कार सवार एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बकौल पुलिस, कार सवार 10 लोग हैदराबाद से विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) जा रहे थे। लॉरी चालक को हिरासत में लिया गया है।
read more at लेटेस्टली


