Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फुकुशिमा के पानी को 'दूषित' कहने के लिए माफी मांगें: अपने मत्स्य पालन मंत्री से जापानी पीएम

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 31 August, 2023
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से प्रशांत महासागर में छोड़े जा रहे ट्रीटेड रेडियोऐक्टिव पानी को 'दूषित' कहने के लिए अपने मत्स्य पालन मंत्री टेटसुरो नोमुरा को माफी मांगने को कहा है। किशिदा ने कहा, "यह बेहद निराशाजनक है कि नोमुरा ने ऐसी टिप्पणी की। मैंने उनसे अपनी बात को वापस लेने को कहा है।"
read more at The Print