नर्स ने यूपी के डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश करते हैं
गोंडा (यूपी) में सरकारी अस्पताल में तैनात एक नर्स ने वहां के एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। नर्स ने कहा, "डॉक्टर मेरे प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखने की कोशिश करते हैं। वह मुझे रात को कॉल करते हैं और अपने कमरे में बुलाते हैं।" ज़िले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
read more at भाषा


