तेलंगाना के युवक ने रात 2:30 बजे कॉल कर बुलाई पुलिस, बीयर की 2 बोतल की व्यवस्था करने को कहा
तेलंगाना के दौलताबाद में 22-वर्षीय एक युवक पर डायल 100 इमरजेंसी सेवा के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, एक शादी समारोह से युवक ने रात 2:30 बजे कॉल कर कहा था कि उसका जीवन खतरे में है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शख्स ने उनसे बीयर की 2 बोतल की व्यवस्था करने को कहा।


