टेस्ला ने एयरबीएनबी के अरबपति को-फाउंडर जो गेबिया को अपने निदेशक मंडल में किया शामिल
टेस्ला ने एयरबीएनबी के अरबपति को-फाउंडर जो गेबिया को अपने निदेशक मंडल में एक स्वतंत्र सदस्य के तौर पर शामिल किया है। इससे पहले जुलाई में गेबिया ने 14-वर्षों के बाद एयरबीएनबी में अपने फुल-टाइम ऑपरेटिंग रोल को छोड़ दिया था। गौरतलब है कि ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन द्वारा बोर्ड को छोड़ने के बाद गेबिया की नियुक्ति हुई है।
read more at Reuters


