Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बाइक का चालान काटे जाने पर पुलिसकर्मी से की धक्का-मुक्की

short by शिव / on Monday, 5 February, 2024
जालौन (उत्तर प्रदेश) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने अपनी बाइक का चालान काटे जाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की है। दरअसल, पुलिसकर्मी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एबीवीपी कार्यकर्ता की बाइक का फोटो खींचा था और फोटो डिलीट करने को कहने पर कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मी से बहस शुरू हुई थी।