Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान कनिष्ठ व राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का आरोपी 9 साल बाद हुआ अरेस्ट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 12 January, 2024
राजस्थान में साल 2015 में हुई कनिष्ठ लेखाकार और राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा-2013 के पेपर लीक मामले में फरार एक आरोपी को एसओजी ने 9 साल बाद पकड़ लिया है। गुरुवार रात को गिरफ्तार किए गए बनवारीलाल बिश्नोई को फलोदी ज़िले से जयपुर लाया गया है। जांच के मुताबिक, बनवारीलाल ने ब्लूटूथ के ज़रिए पेपर हासिल किया था।