Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के मंत्री मीणा ने अलग से कृषि बजट पेश करने के लिए की गहलोत की तारीफ

short by शिव / on Tuesday, 9 January, 2024
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार में अलग से कृषि बजट पेश करने की पहल की तारीफ की है। मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार ने यह अच्छा काम किया है और यह परंपरा जारी रहनी चाहिए। बकौल मीणा, अलग कृषि बजट से किसानों को ज़्यादा फायदा मिल सकता है।