Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिक्किम में आई बाढ़ में लापता हुए लोगों में 62 ज़िंदा मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 30

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 7 October, 2023
सिक्किम में शनिवार को 4 शव बरामद हुए जिससे राज्य में अचानक आई बाढ़ की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। सरकारी एजेंसी ने बताया है कि लापता हुए लोगों में 62 ज़िंदा मिले हैं और अब इनकी संख्या घटकर 81 रह गई है। गौरतलब है, घटना में सेना के 8 जवान शहीद हुए हैं।