तालिबान ने तख्तापलट के बाद सार्वजनिक तौर पर दूसरी बार दी सज़ा-ए-मौत, 2,000 लोगों ने देखा
तालिबान ने अफगानिस्तान में 2021 में तख्तापलट के बाद सार्वजनिक तौर पर दूसरी बार सज़ा-ए-मौत दी है। लघमान प्रांत में कथित तौर पर 5 लोगों की हत्या को लेकर अज़मल नामक शख्स को गोली मारी गई जिसे पीड़ितों के परिवार सहित 2,000 लोगों ने देखा। इससे पहले दिसंबर 2022 में तालिबान ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सज़ा-ए-मौत दी थी।
read more at ABP Live


