जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सेना ने नौशेरा (राजौरी) सेक्टर के पास आतंकियों के एक ग्रुप की संदिग्ध गतिविधि देखी थी। उन्होंने बताया कि आतंकियों के फेसिंग के पास पहुंचने पर फायरिंग की गई जिसमें एक आतंकी मारा गया।
read more at ABP न्यूज़


