फूड एलर्जी व डायरिया के चलते ऐक्ट्रेस अदा शर्मा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती
ऐक्ट्रेस अदा शर्मा की आगामी वेब सीरीज़ 'कमांडो' के प्रमोशन के ठीक पहले फूड एलर्जी व डायरिया के चलते अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह स्ट्रेस और डायरिया के चलते उनकी तबीयत खराब हुई। 'कमांडो' सीरीज़ में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
read more at हिन्दुस्तान


