Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

60 से ज़्यादा वर्षों में पहली बार घटी चीन की आबादी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 17 January, 2023
चीन की आबादी 1961 के बाद पहली बार पिछले साल कम हुई। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा कि 2022 के अंत में देश की आबादी 1.41175 अरब रही जबकि एक साल पहले यह 1.41260 अरब थी। पिछले साल की जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 थी जो 2021 की जन्म दर (7.52) से कम है।
read more at Times Now