लगातार 5वें महीने जीएसटी से हुई ₹1.6 लाख करोड़ से अधिक की कमाई
जुलाई 2023 में जीएसटी संग्रह ₹1,65,105 करोड़ रहा और यह लगातार 5वां महीना है जब यह ₹1.6 लाख करोड़ से अधिक रहा। इसमें केंद्र-जीएसटी से ₹29,773 करोड़, राज्य-जीएसटी से ₹37,623 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी से ₹85,930 करोड़ और सेस से ₹11,779 करोड़ मिले। गौरतलब है कि जुलाई 2023 में हुआ जीएसटी संग्रह जुलाई 2022 के जीएसटी संग्रह के मुकाबले 11% अधिक है।
read more at भाषा


