उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी नफीस 'बिरयानी' को यूपी की जेल में आया हार्ट अटैक, हुई मौत
प्रयागराज (यूपी) के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी व अतीक अहमद के करीबी नफीस 'बिरयानी' की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, उसे रविवार को नैनी सेंट्रल जेल में हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हत्याकांड में उसकी कार इस्तेमाल हुई थी और पुलिस ने उसे 22 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
read more at इंडिया टीवी


