किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान के परिवार को पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़
पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन के बीच खनौरी बॉर्डर (हरियाणा-पंजाब बॉर्डर) पर जान गंवाने वाले 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के परिवार को ₹1 करोड़ देने का एलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि शुभकरण की छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। बकौल मान, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


