कौन थे यूपी के बीजेपी नेता प्रमोद यादव जिनकी गोली मारकर की गई है हत्या?
जौनपुर (यूपी) में गुरुवार को बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रमोद वर्तमान में बीजेपी के ज़िला मंत्री थे और 2012 में उन्हें बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ मल्हनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन उनका नामांकन-पत्र रद्द हो गया था। प्रमोद भारतीय किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


