भारत व ईएफटीए देशों के बीच 16 साल की बातचीत के बाद हुआ $100 बिलियन का व्यापार समझौता
भारत ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ एक व्यापार समझौता साइन किया है जिसमें आइसलैंड, लिक्टनस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्ज़रलैंड शामिल हैं। करीब 16 वर्षों की लंबी बातचीत के बाद हुए इस समझौते के तहत ईएफटीए 15 वर्षों में भारत में $100 बिलियन का निवेश करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते को 'ऐतिहासिक पल' बताया है।
read more at Reuters


