मेरे बिना मेरी बायोपिक बनाना मूर्खतापूर्ण होगा: ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान
अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी बायोपिक बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। ज़ीनत ने कहा, "मेरे बिना मेरी बायोपिक बनाना मूर्खतापूर्ण होगा। सच कहूं तो मुझे मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे सुझावों के बिना की गई हर रिसर्च गलत और अधूरी होगी...मेरी कहानी को समझने के लिए कई किस्से हैं।"


