यूपी में 14 वर्षीय छात्रा का खेत में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
एटा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को स्कूल से लौटते समय एक 14 वर्षीय छात्रा लापता हो गई जिसका शव उसके गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिला। उसके गले पर दुपट्टा कसा था और मृतका के परिजन ने रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
read more at Public


