Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ऑनलाइन गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

short by खुशी / on Friday, 29 December, 2023
उदयपुर (राजस्थान) पुलिस ने ऑनलाइन गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एमपी, यूपी और राजस्थान के 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम-वॉट्सऐप के ज़रिए लोगों को लड़के-लड़कियों से दोस्ती कराने का झांसा देते और रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद उन्हें ब्लॉक कर देते थे।