जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर संदिग्ध बैग में मिले आईईडी को किया गया नष्ट
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर सोमवार को सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग मिला। भारतीय सेना ने बताया कि संदिग्ध बैग मिलने पर स्थानीय पुलिस, 29 राष्ट्रीय राइफल्स व सीआरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बकौल सेना, जांच में बैग से एक आईईडी बरामद हुआ जिसे नष्ट कर दिया गया है।
read more at Twitter


