Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ज़मीन के बीच से रास्ता न निकालने के एवज़ में ₹50,000 की घूस लेते पटवारी हुआ अरेस्ट

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 17 July 2023
जयपुर (राजस्थान) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने अविकार शर्मा नामक पटवारी को एक शख्स से ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत करते हुए बताया था कि 2 भूखंडों के बीच रास्ता नहीं निकालने और इस प्रक्रिया पर रोक लगाने के एवज़ में पटवारी द्वारा ₹1 लाख की रिश्वत मांगी गई थी।
read more at भाषा