राजस्थान में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने लोगों से ठगे ₹3 करोड़ से अधिक
अलवर (राजस्थान) में नौकरी का झांसा देकर लोगों से करीब ₹3.75 करोड़ ठगने के आरोप में एक पुलिसकर्मी अनिल सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोचिंग सेंटर्स में जाकर लोगों को फंसाता था और उन्हें अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी लगाने की बात कहकर ठगता था। बकौल पुलिस, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं।
read more at News18 हिंदी


