बिहार के किन-किन ज़िलों में कल हो सकती है मूसलाधार और भारी बारिश?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पटना केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को बिहार के पश्चिम चंपारण और किशनगंज ज़िलों में एक या दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। बकौल आईएमडी, राज्य के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मुज़फ्फरपुर ज़िले के एक या दो स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।
read more at हिन्दुस्तान


