यूपी के मंदिर में क्षतिग्रस्त मिलीं मूर्तियां, 3 लोग हिरासत में लिए गए
संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) के एक मंदिर में गुरुवार को कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं। पुलिस ने बताया कि मूर्तियों को ठीक करा दिया गया है और मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बकौल पुलिस, मंदिर परिसर में शराब की बोतलें भी मिली हैं।
read more at भाषा


