बिहार में लगाया गया नीतीश को दूसरा गांधी बताने वाला पोस्टर; आरजेडी ने की आलोचना
जेडीयू के छोटू सिंह नामक नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दूसरा महात्मा गांधी बताते हुए पटना (बिहार) में सड़क पर पोस्टर लगवा दिया। इस पर आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, "महात्मा गांधी जैसा व्यक्ति पृथ्वी पर कभी-कभी जन्म लेता है, नीतीश कुमार को अपने समर्थकों को रोकना चाहिए।" बकौल तिवारी, यह पोस्टर लगाना उन्हें अच्छा नहीं लगा।
read more at हिन्दुस्तान


