कोविड-19 के चलते अनाथ हुए बच्चों को दी जाएगी अनुकंपा पर नियुक्ति: राजस्थान सरकार
राजस्थान सरकार कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए लड़के-लड़कियों को वयस्क होने पर अनुकंपा नियुक्ति देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। सरकार के मुताबिक, यह नियुक्तियां उन बालक/बालिकाओं को मिलेगी जिनके माता-पिता की मौत कोविड-19 के कारण 31 मार्च, 2023 या इससे पूर्व हो चुकी हो।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


