Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उदयपुर एयरपोर्ट पर ₹887 करोड़ की लागत से बनने वाले टर्मिनल की क्या-क्या होंगी विशेषताएं?

short by शिव / on Thursday, 10 August, 2023
उदयपुर (राजस्थान) के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर ₹887 करोड़ की लागत से इंटरनैशनल उड़ानों के परिचालन के मानक के अनुरूप नया टर्मिनल बनाया जाएगा। 40,000 वर्ग मीटर में बनने वाले इस टर्मिनल की क्षमता करीब 2,000 यात्रियों की होगी। इस टर्मिनल पर 42 नए चेक-इन काउंटर्स, 4 नए एयरोब्रिज और 700 चार पहिया वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बनाई जाएगी।