बीजेपी ने काटा संसद सुरक्षा चूक मामले से जुड़े प्रताप सिम्हा का टिकट
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मैसूरु (कर्नाटक) सीट से सांसद प्रताप सिम्हा का टिकट काटकर उनकी जगह यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, दिसंबर 2023 में संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों को बीजेपी सांसद सिम्हा के नाम पर विज़िटर पास जारी हुए थे। सिम्हा ने 2014 में पहला लोकसभा चुनाव जीता था।
read more at ABP न्यूज़


