Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में कृषि विभाग में 1,051 पदों पर होगी भर्ती, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 11 January, 2024
बीपीएससी ने कृषि विभाग में कुल 1,051 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/उप-परियोजना निदेशक (आत्मा)/सहायक निदेशक (शष्य) के 155 पद, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) के 19 पद, सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) के 11 पद और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 866 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी इसके लिए 15-28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।