Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी से सवाल पूछने पर पार्टी समर्थकों ने की शख्स की पिटाई

short by शिव / on Tuesday, 9 April, 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भरतपुर (राजस्थान) से बीजेपी उम्मीदवार रामस्वरूप कोली से सोमवार रात विकास कार्यों से जुड़ा सवाल पूछने पर पार्टी के समर्थकों ने भरतपुर में एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई कर दी। कोली ने कहा कि उन्हें मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित ने मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।