बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर उतरे चहल को टीम ने वापस बुलाया, अंपायरों ने नहीं दी अनुमति
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी20I मैच में आखिरी ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर उतरे युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम ने वापस बुला लिया लेकिन अंपायरों ने उन्हें वापस लौटने की अनुमति नहीं दी। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, भारतीय टीम चहल से पहले मुकेश कुमार को मैदान पर भेजना चाहती थी।
read more at ABP न्यूज़


