भारत से स्वतंत्र नामांकन के तौर पर ऑस्कर के लिए भेजी गई विक्रांत मैसी स्टारर '12th फेल'
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता विक्रांत मैसी ने बताया है कि उनकी फिल्म '12th फेल' को भारत से बतौर स्वतंत्र नामांकन ऑस्कर के लिए भेजा गया है। आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में मनोज की पत्नी का किरदार अभिनेत्री मेधा शंकर निभा रही हैं।
read more at NewsBytes हिन्दी


