Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वेस्टइंडीज़ ने महिला टी20I क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का बनाया रिकॉर्ड

short by मनीष झा / on Tuesday, 3 October, 2023
वेस्टइंडीज़ महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 213 रन का लक्ष्य हासिल कर महिला टी20I क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था जिसने भारत के खिलाफ 199 रन का लक्ष्य हासिल किया था। मैच में सर्वाधिक कुल 425 रन का रिकॉर्ड भी बना।