सरकार आज से कौन-कौनसे शहरों में ₹80/किलोग्राम में बेच रही है टमाटर?
केंद्र सरकार ने कई जगह टमाटर की अत्यधिक कीमतों के मद्देनज़र आज (रविवार) से नफेड व एनसीसीएफ के ज़रिए कुछ शहरों में ₹80/किलोग्राम कीमत में टमाटर बेचने की शुरुआत की है। इनमें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुज़फ्फरपुर और आरा शामिल हैं। उपभोक्ता मामले मंत्रालय के अनुसार, इस बिक्री के चलते टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है।
read more at Times Now नवभारत


