गोवा में कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियां घोषित, कसीनो 50% क्षमता के साथ होंगे संचालित
गोवा सरकार ने बुधवार को कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियां घोषित कीं जिसके तहत कसीनो, सिनेमा हॉल, ऑडिटोरियम और एंटरटेनमेंट पार्क का संचालन अधिकतम 50% क्षमता के साथ होगा। इन प्रतिष्ठानों में प्रवेश के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य होगा। पूर्ण टीकाकरण करवा चुके बिना लक्षण वाले लोग राज्य में प्रवेश कर पाएंगे।
read more at ANI


