जयपुर एयरपोर्ट पर कॉफी मशीन में छिपा हुआ मिला 5 किलो सोना, तस्कर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने शनिवार शाम को दुबई से आई एक फ्लाइट से तस्करी कर लाया गया करीब 5 किलोग्राम सोना पकड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सोना कॉफी मशीन में छिपाकर दुबई से जयपुर लाया गया था। कस्टम विभाग की टीम ने सीकर निवासी एक सोना तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
read more at हिन्दुस्तान


