अमेरिका की 19 वर्षीय कोको गॉफ ने जीता यूएस ओपन 2023 का खिताब, ₹25 करोड़ का मिला इनाम
अमेरिका की 19-वर्षीय टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने शनिवार को बेलारूस की अरीना सबालेंका को 2-6, 6-3, 6-2 से हराकर यूएस ओपन 2023 के महिला चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। सेरेना विलियम्स के बाद यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली कोको पहली अमेरिकी टीनएजर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोको गॉफ को $3 मिलियन (करीब ₹25 करोड़) का इनाम मिला है।
read more at ABP न्यूज़


