अलीबाबा ने एडी वू को नए सीईओ के रूप में किया नामित, जोसेफ साई नियुक्त किए गए चेयरमैन
चीन के अलीबाबा ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि एडी वू कंपनी के नए सीईओ होंगे जो डेनियल झैंग की जगह लेंगे। वू अलीबाबा के सह-संस्थापकों में से एक हैं और वर्तमान में ताओबाओ और टीमॉल ग्रुप के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी ने कहा कि अलीबाबा के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन जोसेफ साई समूह के चेयरमैन बनाए गए हैं।


