सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी विक्रम बरार को किया गया अरेस्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी विक्रम बरार को प्रत्यर्पण के तहत यूएई से निर्वासन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के मुताबिक, बरार 2020 से फरार था और वह हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली समेत अन्य मामलों के कम-से-कम 11 केस में वांछित था।
read more at ABP न्यूज़


