यूपी में हाईवे पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, सीने में घुस गए थे सींग
अयोध्या (यूपी) में रविवार को रायबरेली हाईवे पर बाइक से जा रहे एक 28 वर्षीय युवक को दूसरी लेन से दौड़ते हुए आए नीलगाय ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में युवक सड़क पर गिर गया था जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, नीलगाय के सींग युवक के सीने में घुस गए थे।
read more at X (formerly Twitter)


