Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सपा ने नामांकन के आखिरी दिन यूपी की मेरठ लोकसभा सीट पर फिर से बदला उम्मीदवार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 4 April, 2024
सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से नामांकन के आखिरी दिन अपना उम्मीदवार एक बार फिर बदल दिया है। पार्टी ने मेरठ से प्रत्याशी घोषित किए गए सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की जगह अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया है। सुनीता वर्मा 2017 में बसपा से मेरठ की महापौर रह चुकी हैं।
read more at भाषा