तेजस्वी ने 'केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं' बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 'केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं' बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी है। दरअसल, तेजस्वी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में उनके खिलाफ अहमदाबाद में दर्ज आपराधिक मानहानि के केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
read more at हिन्दुस्तान


