पीसीबी ने हारिस रऊफ का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच 2023-24 में खेले गए टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा होने से इनकार करने पर रऊफ के खिलाफ कार्रवाई की है। बकौल पीसीबी, रऊफ को 30 जून 2024 तक किसी भी विदेशी लीग में खेलने की एनओसी नहीं दी जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


