Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में इकलौते बेटे ने कपड़ों के लिए पिता द्वारा ₹2,500 न देने पर फांसी लगाकर की खुदकुशी

short by अनिल कुमार / on Sunday, 18 June, 2023
भागलपुर (बिहार) में ऑनलाइन ऑर्डर किए कपड़ों की डिलीवरी लेने के लिए एक इंजीनियर द्वारा ₹2,500 नहीं देने पर उसके इकलौते बेटे (19) ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल इंजीनियर, उन्हें जम्मू में पढ़ रही बेटी को पैसे भेजने होते हैं इसलिए उन्होंने बेटे को समझाया था कि अभी उनके पास कपड़ों के लिए पैसे नहीं हैं।