क्या है कच्चातीवु द्वीप का मामला जिसको लेकर पीएम ने लोकसभा में की कांग्रेस की आलोचना?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान 'कच्चातीवु द्वीप' का ज़िक्र कर कांग्रेस की आलोचना की। ब्रिटिश शासन में इस द्वीप का शासन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से देखते थे। हालांकि, 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने द्विपक्षीय समझौते के बाद यह द्वीप श्रीलंका को दे दिया था।
read more at जनसत्ता


