Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राघव चड्ढा की तुलना विजय माल्या से करने पर पंजाब में यूट्यूब चैनल के खिलाफ केस दर्ज

short by मनीष झा / on Monday, 29 April, 2024
पंजाब के लुधियाना में यूट्यूब चैनल कैपिटल टीवी के खिलाफ 'आप' कार्यकर्ता विकास पराशर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। चैनल पर 'आप' नेता राघव चड्ढा की भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से तुलना करने और उन्हें 'खालिस्तानी समर्थक' कहने का आरोप है। चैनल पर शराब नीति मामले पर 'भ्रामक कंटेंट' चलाने का भी आरोप है।
read more at Inshorts